
Ind Vs Sri: श्रीलंका की भारत पर जबरदस्त जीत, टूट गया 13 सालों चला आ रहा जीत का सिलसिला
Zee News
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आठ टी-20 सीरीज में यह पहली जीती है. यही नहीं उसने भारत के खिलाफ 2008 के बाद किसी भी फॉर्मेट में यह पहली सीरीज जीती है.
कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी में खेले गए भारत बनाम श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जबरदस्त शिकस्त का सामना करना पड़ा. श्रीलंकाई लेग स्पिनर वाहिंदु हसरंगा (Wahindu Hasaranga) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने निर्णायक टी20 में भारत को 33 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर तीन सीरीज 2-1 से अपने नाम करली. C H A M P I O N S श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आठ टी-20 सीरीज में यह पहली जीती है. यही नहीं उसने भारत के खिलाफ 2008 के बाद किसी भी फॉर्मेट में यह पहली सीरीज जीती है. कोरोना से प्रभावित भारत की किस्मत सिर्फ टॉस तक ही ठीक रही. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का उसका फैसला सही नहीं रहा और टीम आठ विकेट पर 81 रन ही बना पायी. भारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सातवें नंबर पर उतरे कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 23 रन बनाये.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










