
IND Vs SL T20: भारत की टी-20 में रिकॉर्ड लगातार 12वीं जीत, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप
AajTak
भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने आसानी से मैच को अपने नाम किया और रिकॉर्ड लगातार 12वीं जीत दर्ज की.
IND VS SL T20: भारत ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी-20 में जीत हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है. तीन मैच की इस सीरीज में भारत ने तीनों मैच जीते और रिकॉर्ड बना दिया. ये टीम इंडिया की लगातार तीसरी क्लीन स्वीप सीरीज है, जबकि रविवार को खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने लगातार 12 टी-20 जीत दर्ज की हैं. श्रीलंका ने इस मैच में भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 4 विकेट खोकर ही पा लिया. एक बार फिर श्रेयस अय्यर जीत के हीरो निकले. श्रेयस ने सीरीज में लगातार तीसरी बार फिफ्टी जड़ी और अपनी टीम को जीत दिलाई.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











