
Ind vs SL 2nd Test: कैप्टन रोहित नहीं लेना चाहते थे रिव्यू, ऋषभ पंत ने मनाया और फिर...
AajTak
मोहम्मद शमी की बॉल धनंजय डि सिल्वा के पैड पर जा लगी, जिसके बाद गेंदबाज ने जोरदार अपील की. लेकिन मैदानी अंपायर द्वारा नॉटआउट दिए जाने के बाद पंत ने कप्तान रोहित को रिव्यू लेने के लिए मनाया.
Ind vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मोहाली में आयोजित पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम की नजरें मेहमान टीम का सफाया करने पर है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भी टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है.
पहले दिन मुकाबले के दौरान श्रीलंकाई पारी के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रिव्यू नहीं लेना चाहते थे. लेकिन, विकेटकीपर ऋषभ पंत के जिद पर अड़े रहने के बाद रोहित ने रिव्यू लिया, जो सफल रहा. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की काफी तारीफ की जा रही है.
यह पूरा वाकया 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ. मोहम्मद शमी की बॉल धनंजय डि सिल्वा के पैड पर जा लगी, जिसके बाद गेंदबाज ने जोरदार अपील की. लेकिन मैदानी अंपायर ने मोहम्मद शमी के अपील को नकार दिया. इसके बाद पंत ने कप्तान रोहित को रिव्यू लेने के लिए मनाया. रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद विकेट पर लग रही थी और बैट का गेंद से संपर्क नहीं हुआ. ऐसे में मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदला पड़ा.
श्रीलंका के छह विकेट गिरे
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 252 रनोंं का स्कोर खड़ा किया. श्रेयस अय्यर ने शानदार 92 रनोंं की पारी खेली. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 और हनुमा विहारी ने 31 रनोंं का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं धनंजय डि सिल्वा को दो और सुरंगा लकमल को एक सफलता हासिल हुई.
252 रनोंं के जवाब में श्रीलंका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पहली पारी में पांच विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. निरोशन डिकवेला 13 और लसिथ एम्बुलडेनिया शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं. जसप्रीत बुमराह ने अबतक तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए हैं. पहली पारी के आधार पर श्रीलंकाई टीम अब भी 166 रनोंं से पीछे है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









