
IND vs PAK Asia Cup 2022: भारत-PAK की सुपर-4 में 'महाजंग' कल, एशिया कप के आंकड़ों में कौन किस पर भारी?
AajTak
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से आमने-सामने होने जा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला रविवार (4 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर के खेलप्रेमियों की नजरें टिकी हैं. एशिया कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ज्यादातर मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से मुकाबला होने जा रहा है. रविवार (4 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वहीं बाबर आजम पाकिस्तानी टीम की बागडोर संभालने जा रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान को पिछले रविवार को ही पांच विकेट से हराया था, ऐसे में उसके हौसले काफी बुलंद हैं.
वैसे एशिया कप के इतिहास को देखा जाए तो भारतीय टीम अपने पड़ोसी मुल्क पर भारी पड़ती आई है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 15 मुकाबले हुए हैं जिसमें भारतीय टीम को 9 मैचों में जीत मिली है. वहीं पाकिस्तान टीम ने पांच मुकाबले जीते और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस मुकाबले में भारतीय फैन्स अपनी टीम से जीत की उम्मीद रख रहे हैं.
जडेजा की खल सकती है कमी
इस मुकाबले में भारत को रवींद्र जडेजा की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज का कॉम्बिनेशन बनाने के लिए जडेजा को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था क्योंकि उस मैच में ऋषभ पंत को बाहर रखा गया था.
क्लिक करें- पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव पक्का, रवींद्र जडेजा हुए बाहर, अब किसे मिलेगा मौका?
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा और द्रविड़ रविवार को भी ऐसा दांव खेलते हैं. अगर टॉप-6 बल्लेबाजों में बाएं हाथ के किसी बल्लेबाज को शामिल करना है तो केवल पंत ही इसके लिए विकल्प हैं. वो हार्दिक पंड्या थे जिनके ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी. रोहित इस मैच में भी अपने दूसरे खिलाड़ियों से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










