
Ind Vs Eng, Under-19 WC Final: वर्ल्डकप फाइनल से पहले विराट कोहली ने की अंडर-19 टीम के प्लेयर्स से बात, दिए टिप्स
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले से पहले अंडर-19 टीम इंडिया के प्लेयर्स से बात की है. भारत को फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला करना है.
Ind Vs Eng, Under-19 WC Final: भारत की अंडर-19 टीम एक बार फिर वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर युवा टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. शनिवा को होने वाले इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अंडर-19 टीम के लड़कों से बात की है. अंडर-19 टीम के हिस्सा कौशल तांबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह विराट कोहली के साथ वीडियो कॉल करते नज़र आ रहे हैं. कौशल तांबे ने लिखा है कि फाइनल से पहले कुछ महत्वपूर्ण इनपुट जानने को मिले. कौशल ने विराट के लिए GOAT (Greatest Of All Time) इमोजी का यूज़ किया है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












