
IND vs ENG Test: इतिहास में पहली बार, कैमरा लगाकर टेस्ट मैच खेलेगा कोई प्लेयर, ICC-ECB भी राजी
AajTak
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने ही घर में टीम इंडिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच खेलना है. यह मैच एक जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा...
क्रिकेट इतिहास में एक बार फिर नया एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है. टेस्ट मैच में पहली बार कोई प्लेयर फील्डिंग के दौरान हेलमेट में कैमरा लगाकार मैदान में उतरेगा. यह एक्सपेरिमेंट इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से होने वाले एजबेस्टन टेस्ट मैच में होगा.
दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स यह नई डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है. ऐसा क्रिकेट कवरेज के लिए किया जा रहा है. टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच में यह कैमरा इंग्लिश प्लेयर ओली पोप अपने हेलमेट में लगाकर फील्डिंग करते दिखाई देंगे.
क्या इस कैमरे में आवाज रिकॉर्ड होगी?
ओली पोप यह कैमरा तभी लगाएंगे, जब वह शॉर्ट लेग में फील्डिंग करते दिखाई देंगे. इस नई पहल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी मान्यता दे दी है.
हालांकि इस कैमरे में कोई आवाज रिकॉर्ड नहीं हो सकेगी. ऐसे में खिलाड़ी आपस में क्या बात करते हैं, इसका पता नहीं चल सकेगा. हालांकि आवाज के लिए पहले से ही स्टंप माइक का इस्तेमाल किया जाता रहा है.
पहले भी इस तकनीक का इस्तेमाल हुआ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









