
IND VS ENG: सुरक्षा को धता बताकर तीसरी बार फिर मैदान में घुसे जार्वो69, VIDEO हुआ वायरल
Zee News
इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में रोहित शर्मा आउट हुए थे तो जारवो पैड और हेलमेट लगाकर मैदान में घुस गए थे. इस दौरान एक फैन ने उनके लिए एक बल्ला भी मैदान में फेंक दिया.
लंदनः यूट्यूबर डेनियल जार्विस इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर चकमा देते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच चैथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले ओवल मैदान में घुस गए. ‘जार्वो 69’ के नाम से मशहूर जार्विस तीन मैचों में तीसरी बार मैदान में घुस चुके हैं. यार्कशर काउंटी ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था लेकिन ईसीबी ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है. भारतीय टीम की जर्सी में लाडर्स पर फील्ड जमाने की कोशिश करने के बाद लीड्स में स्टांस लेने वाले जार्विस उस समय दौड़ते नजर आये जब उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे थे. वह दूसरे छोर पर खड़े जॉनी बेयरस्टॉ से टकरा भी गए. बाद में उन्हें मैदान से बाहर निकाला गया. यह तीसरा मौका है जब जारवो इस तरह मैदान पर पहुंच गए. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘जारवो 69’ एक बार फिर से ट्रेंड होने लगा है. पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में रोहित शर्मा आउट हुए थे तो जारवो पैड और हेलमेट लगाकर मैदान में घुस गए थे. इस दौरान एक फैन ने उनके लिए एक बल्ला भी मैदान में फेंक दिया. जब वह बल्लेबाजी के लिए ‘गार्ड’ ले रहे थे तब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर किया. इसके बाद जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी तब वह एक बार फिर मैदान पर पहुंच गए थे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








