
IND vs ENG: कोहली के नंबर 4 पर खेलेंगे गिल... कौन संभालेगा नंबर थ्री? पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के हर सवाल का जवाब
AajTak
India vs England 1st Test Playing 11 भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी की शुरुआत 20 जून से रही है. देखा जाए तो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पक्की है, लेकिन केवल एक पोजीशन ऐसी है. जहां सबसे ज्यादा मारामारी दिख रही है.
Tendulkar-Anderson Trophy 2025 1st Test: बस कुछ दिन की बात और... इसके बाद इंग्लैंड की धरती पर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो जाएगी. पहला टेस्ट मैच लीड्स (हेडिंग्ले) में होना है. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 देखी जाए तो यह तय मानी जा रही है. वहीं टीम इंडिया में कुछ नए खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है.
ओपनिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल नजर आएंगे. क्योंकि दोनों ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए दिखे थे. नंबर 3 पर हाल फिलहाल में शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए खेले थे.
चूंकि विराट कोहली की नंबर 4 पोजीशन खाली हुई है, ऐसे में वो खुद को नीचे शिफ्ट कर सकते हैं. ऐसे में नंबर 3 पर साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर दावेदार हैं. इन तीनों में सबसे ज्यादा मजबूत दावा करुण नायर का माना जा रहा है.
इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के नए नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर साई सुदर्शन का समर्थन किया है. हरभजन ने कहा- मेरे हिसाब से साई सुदर्शन को नंबर 3 पर खेलना चाहिए. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, शानदार फॉर्म में हैं और आईपीएल में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी तकनीक मजबूत है और मुझे लगता है कि वह इस जगह के लिए सही खिलाड़ी हैं. खुद कोच गंभीर भी साई की तारीफ कर चुके हैं. वहीं करुण नायर की प्लेइंग में जगह पक्की मानी जा रही है.
नंबर 5 पर विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत खेलते हुए दिख सकते हैं. नंबर 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी और नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा खेल सकते हैं. चूंकि इंग्लैंड की पिच पेसर और सीम गेंदबाजी के लिए मुफीद मानी जाती हैं, ऐसे में संभावना है कि भारतीय टीम जडेजा या कुलदीप में से किसी एक ही प्लेइंग 11 में शामिल करेगी.
A comeback story with Karun Nair 🔝 P.S. - A special message from KL Rahul 👌#TeamIndia | #ENGvIND | @karun126 | @klrahul pic.twitter.com/PeYCsNtnxv

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.












