
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दिखा ऋषभ पंत का जलवा, एक हाथ से लपके दो खूबसूरत कैच
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया. पंत ने बेयरस्टो और बेन स्टोक्स का बेहद मुश्किल कैच एक से लपका.
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में आयोजित पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह ने छह और शमी ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को महज 110 रनों पर समेट दिया. गेंदबाजों ने तो शानदार बॉलिंग की ही, विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन बेहतरीन कैच पकड़े, जिसमें जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स का लिया गया कैच काफी स्पेशल था.
मोहम्मद शमी द्वारा फेंके गए पारी के छठे ओवर में स्टोक्स आउट हुए. उस ओवर की चौथी गेंद को बल्लेबाज ने डिफेंस करने का प्रयास किया. लेकिन उनकी टाइमिंग सही नहीं रही और बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत के दाईं ओर गई, जहां उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया.
...फिर बेयरस्टो का लिया कैच
इसके बाद पंत ने जॉनी बेयरस्टो का भी वन हैंडेड कैच लिया. बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक लेंथ गेंद फेंकी जो पिच होने के बाद बल्लेबाज से दूर जा रही थी. बेयरस्टो दोहरे माइंड में थे और उन्होंने बॉल को डिफेंस करने का प्रयास किया. ऐसे में गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे गई, जहां पंत ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका.
इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर
टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 25.2 ओवर्स में 110 रनों पर सिमट गई, जो भारत के खिलाफ वनडे में इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर रहा. इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 30 और डेविड विली ने 21 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









