
IND vs BAN T20 World Cup: बांग्लादेश पर जीत से ग्रुप टॉपर बना भारत, सेमीफाइनल में जाना तय, पाकिस्तान को झटका!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हरा दिया. बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है. अब भारत जिम्बाब्वे को मात देकर आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से हरा दिया है. एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने छह विकेट पर 184 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश के चलते बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच चुकी है और उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है.
अब भारत जिम्बाब्वे को पटक करके आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने पर भारत के आठ अंक हो जाएंगे, जहां तक पहुंचना पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए असंभव होगा. यदि भारत अपेक्षाकृत कमजोर जिम्बाब्वे से हारता है तो फिर बांग्लादेश या पाकिस्तान के साथ नेट-रन रेट का मामला बन सकता है.
मैच की लाइव कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें
पाकिस्तान का सफर लगभग समाप्त
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत का मतलब यह है कि पाकिस्तानी टीम का सफर अब काफी मुश्किल हो चुका है. पाकिस्तान यदि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला हार जाता है तो बाबर ब्रिगेड प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी. पाकिस्तान साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत भी लेता है तो उसके छह अंक रहेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











