
IND vs BAN 1st ODI: राहुल की गलती से हारी टीम इंडिया, गेंदबाजों की मेहनत पर फिरा पानी, इस बांग्लादेशी प्लेयर ने छीनी जीत
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश दौरे पर खराब शुरुआत हुई है. तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने 1 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ बांग्लादेश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा.
IND vs BAN 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम की बांग्लादेश दौरे पर खराब शुरुआत हुई है. तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने 1 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ बांग्लादेश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा.
इस दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप रही है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 186 रन बनाकर ही ढेर हो गई थी. टीम के लिए केएल राहुल ने ही फिफ्टी लगाई.
छोटे टारगेट के चलते भारतीय गेंदबाज बेबस दिखे
इसके बाद लगा कि गेंदबाजी में भारतीय प्लेयर कमाल दिखाएंगे, लेकिन यह उम्मीद भी बेमानी साबित हुई. शुरुआत में थोड़ी देर जरूर भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट लेकर दम दिखाया था, लेकिन छोटा टारगेट होने के कारण वह भी बेबस नजर आए. इस तरह बांग्लादेश की टीम ने 9 विकेट गंवाकर 46 ओवर में ही यह मैच अपने नाम कर लिया. इस तरह भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे की शुरुआत हार के साथ करनी पड़ी.
ओपनिंग में मजबूत शुरुआत नहीं दे सके रोहित-धवन
मैच में सबसे पहले बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने टॉस जीता और भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. फिर कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे. दोनों से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. सबसे पहले शिखर धवन चलते बने. धवन को स्पिनर मेहदी हसन ने बोल्ड आउट किया. धवन ने तो सात रन बनाने के लिए 17 बॉल खेल लीं. जब धवन आउट हुए तो उस समय भारत का स्कोर 23 रन था.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








