
Ind vs Aus Semifinal: भारत की जीत के लिए वाराणसी में पूजा-प्रार्थना, गंगा किनारे हनुमान चालीसा पाठ
AajTak
Ind vs Aus Semifinal: दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का पहला सेमीफाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. लीग दौर में अपने तीनों मैच जीतने वाली टीम इंडिया के हौंसले बुलंद है. टीम इंडिया के फैन्स भी जोश में हैं. इस बीच वाराणसी से भारत की जीत के लिए पूजा पाठ की तस्वीर सामने आई हैं. बाबा विश्वनाथ से जीत की प्रार्थना करते हुए फैन्स नजर आए तो गंगा किनारे हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












