
IND vs AUS LIVE: कोहली का लगातार दूसरा डक, शुभमन गिल भी निपटे, टीम इंडिया की हालत पतली
AajTak
AUS vs IND, 2nd ODI Live: भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पर्थ वनडे में निराशानजक खेल दिखाया था. अब एडिलेड में भारतीय टीम तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतर रही है.
India vs Australia, 2nd ODI Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (23 अक्टूबर) एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं पैट कमिंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 37 रन है और उसके 2 विकेट गिरे हैं. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नाबाद बल्लेबाज हैं.
भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. 17 रनों के स्कोर पर ही उसे पहला झटका लग गया. कप्तान शुभमन 9 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट का शिकार बने. फिर बार्टलेट ने उसी ओवर में विराट कोहली को पवेलियन भेज दिया. कोहली लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए.
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड
विकेट पतन: 17-1 (शुभमन गिल, 6.1 ओवर), 17-2 (विराट कोहली, 6.5 ओवर)
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए. जोश फिलिप, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नमैन इस मैच का हिस्सा नहीं बने. उनकी जगह क्रमश: एलेक्स कैरी, जेवियर बार्टलेट और एडम जाम्पा की एकादश में एंट्री हुई.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











