
IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न टेस्ट से पहले पिच को लेकर बवाल... टीम इंडिया को प्रैक्टिस के लिए मिला टर्निंग ट्रैक! जानें पूरा मामला
AajTak
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट से पहले ही कुछ विवाद देखने को मिले हैं. पहले रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बवाल हुआ था. अब नया बवाल प्रैक्टिस पिचों को लेकर है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है.
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जहां वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. यह टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर (गुरुवार) से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच सुबह 5 बजे से होगा.
मेलबर्न टेस्ट से पहले एक और विवाद...
मेलबर्न टेस्ट से पहले कुछ विवाद भी देखने को मिले हैं. पहले रवींद्र जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बवाल हुआ था. अब नया बवाल प्रैक्टिस पिचों को लेकर है. दरअसल शनिवार (21 दिसंबर) और रविवार (22 दिसंबर) को भारतीय टीम को प्रैक्टिस के लिए जो पिचें मिली थीं, वो यूज की गई पिचें थीं और एक तरह से टर्निंग ट्रैक थीं. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रैक्टिस के लिए नई पिचें मुहैया कराई गईं.
यह भी पढ़ें: कोहली-सिराज के बाद जडेजा... ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर टीम इंडिया, चौथे टेस्ट से पहले गर्माया माहौल
भारतीय टीम को जो प्रैक्टिस पिच मिली थीं, उससे जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप जैसे तेज गेंदबाजों को बहुत कम मदद मिली. जब गेंदबाजों ने गेंदों को शॉर्ट रखना चाहा तो वो केवल कमर के बराबर उछलीं. यही नहीं थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट दयानंद गरानी की एक गेंद तो अप्रत्याशित रूप से नीचे रही और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के घुटने पर लगी. अच्छी बात यह रही कि इंजरी गंभीर नहीं थी और रोहित फिर से प्रैक्टिस करने उतरे.
रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर रविवार (22 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश दीप ने अपडेट दिया था. हालांकि उस दौरान उन्होंने प्रैक्टिस पिच को लेकर सवाल खड़े कर दिए. आकाश दीप ने कहा था कि ये प्रैक्टिस पिच शायद व्हाइट बॉल मैच की तैयारी के लिए थीं. आकाश दीप ने कहा था, 'नेट्स में हमें लगातार गेंदों का सामना करना रहता है. मुझे लगता है कि प्रैक्टिस पिच व्हाइट बॉल के लिए बनी थी, इसलिए गेंद थोड़ी नीची रह रही थी. रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











