
Ind Vs Aus 2nd ODI: शर्मनाक... वनडे की सबसे बड़ी हार, 37 ओवर में मैच खत्म, AUS के आगे टीम इंडिया का ‘सरेंडर’
AajTak
भारत को वनडे इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम वनडे में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया, मेहमान टीम ने यह मैच 234 गेंद रहते ही जीत लिया. इसी के साथ 3 मैच की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है.
विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया. कप्तान रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी हो रही थी और फैन्स को उम्मीद थी कि आज ही टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम कर लेगी. लेकिन दूसरे वनडे में जो हुआ वह लंबे वक्त तक भारतीय फैन्स को याद रहेगा. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 234 गेंद रहते 10 विकेट से इस मैच में करारी मात दी.
कहने को यह वनडे मैच था, लेकिन दोनों पारियों को मिलाएं तो सिर्फ 37 ओवर में ही पूरा खेल खत्म हो गया. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, जहां भारतीय बल्लेबाजों से इस पिच पर रन नहीं बन रहे थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
दूसरे वनडे का स्कोरबोर्ड- • भारत- 117/10, 26 ओवर • ऑस्ट्रेलिया- 121/0, 11 ओवर
विशाखापट्टनम में आखिर क्या हुआ? ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी दी. मैच से पहले यहां बारिश हुई थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैच में भी भारत की उम्मीदों पर ऐसा पानी फिर जाएगा. टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब हुई थी और पहले ओवर में ही विकेट गिर गया था. मिचेल स्टार्क की खतरनाक बॉलिंग के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से सरेंडर कर गए और देखते ही देखते भारत का स्कोर 49-5 हो गया था.
भारत की ओर से सिर्फ 4 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ. कुल 26 ओवर में ही टीम इंडिया ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क को 5 विकेट मिले, शॉन एबेट ने 3 और नाथन एलिस ने 2 विकेट लिए.
क्लिक करें: स्टीव स्मिथ ने पकड़ा ऐसा कैच, हक्के-बक्के रह गए हार्दिक पंड्या, Video

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







