
Income Tax Raid: कानपुर के कत्था व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, अब तक 50 लाख कैश बरामद
AajTak
Income Tax Raid: आयकर विभाग ने कानपुर के एक और व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा है. एजेंसी का छापा अब भी जारी है. इसके अलावा जांच टीमें बैंक अकाउंट से लेकर तमाम तरह के बिलों की बारीकी से जांच कर रही हैं.
आयकर विभाग ने आज (8 मार्च) कानपुर के नामी कत्था व्यापारी शिशिर अवस्थी के ठिकानों पर छापा मारा. आयकर की 5 विशेष टीमों की कानपुर और उन्नाव में उनके पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक अब तक 50 लाख से ज्यादा की नकदी बरामद हो जा चुकी है. स्वरूप नगर स्थित आवास, नया गंज के गोदाम, उन्नाव की एक फैक्ट्री और दो अन्य स्थानों पर टीम की तलाशी जारी है.
आयकर की एक टीम शिशिर अवस्थी और उनके अकाउंटेंट के बयान दर्ज कर रही है. शिशिर उपमन्यु ग्रुफ ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक हैं. इनकी कंपनी कत्था की मैन्यूफैक्चरिंग और ट्रेडिंग करती है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को जानकारी मिली है कि उपमन्यु ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज अंडर बिल्डिंग और फेक इनवॉइस बनाती है.
दो लॉकर भी हुए बरामद, कार्रवाई जारी
आयकर की टीम को शिशिर अवस्थी के दो लॉकर होने की भी पुख्ता जानकारी मिली है. इसके बाद दो टीमें एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में लॉकर खुलवाकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं.
मशहूर ज्वेलर के जब्त हुए थे 4.5 करोड़
आयकर विभाग ने फरवरी में कानपुर के ही मशहूर ज्वेलर राजेंद्र अग्रवाल के कई ठिकानों पर छापा मारा था. टीम ने छापेमारी के दौरान उनके पास से 4.5 करोड़ रुपये जब्त भी किए थे. इस नकदी का व्यापारी कोई हिसाब नहीं दे पाए थे. 24 घंटे तक एजेंसी की छापेमारी जारी रही थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











