
Income Tax Funda: पंकज है परेशान... 5% बढ़ेगी सैलरी, लेकिन उससे ज्यादा देना पड़ जाएगा इनकम टैक्स!
AajTak
Income Tax Rule: पंकज की मौजूदा समय में सालाना कमाई (Gross Income) 12.75 लाख रुपये है, और वो प्राइवेट जॉब करते हैं. मान लीजिए इस साल उन्हें 5 फीसदी का अप्रैजल मिलता है. यानी उनकी सैलरी में 5 फीसदी का इजाफा होता है, फिर क्या होगा?
अगर आप जॉब करते हैं और इनकम टैक्स (Income Tax) स्लैब में हुए बदलाव को लेकर कंफ्यूज हैं, क्योंकि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nrimala Sitharaman) ने बजट-2025 में 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया है. जो मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. पहले ये छूट 7 लाख रुपये तक की कमाई पर थी. तो आइए जानते हैं क्या है इस कंडीशन में लगने वाले टैक्स का पूरा गणित.
दरअसल, न्यू टैक्स स्लैब कुल 12.75 लाख तक कमाई पर भी आपको एक रुपया इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने 12 लाख तक की कमाई को करमुक्त करने की घोषणा की है. न्यू टैक्स स्लैब के हिसाब से 12 लाख की कमाई पर 60 हजार रुपये इनकम टैक्स (Income Tax) बनता है. लेकिन 87A के तहत 60 हजार रुपये का रिबेट मिल जाएगा, जिससे 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा. यही नहीं, न्यू टैक्स स्लैब में सैलरीड क्लास को 75 हजार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी मिलेगा. ऐसे में 12.75 लाख तक की कमाई पूरी तरह से करमुक्त हो जाती है.
12.75 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री
लेकिन सवाल उठता है कि 12.75 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई पर तो पूरा टैक्स देना पड़ेगा, यह कड़वा सच भी है. हालांकि, इसपर 60 हजार रुपये तक का मार्जिनल रिलीफ (Marginal Relief) का फायदा भी मिलता है. लेकिन मार्जिनल रिलीफ का फायदा जहां खत्म होता है, उसके बाद क्या होगा?
उदाहरण के लिए पंकज की मौजूदा समय में सालाना कमाई (Gross Income) 12.75 लाख रुपये है, और वो प्राइवेट जॉब करते हैं. मान लीजिए इस साल उन्हें 5 फीसदी का अप्रैजल मिलता है. यानी उनकी सैलरी में 5 फीसदी का इजाफा होता है, फिर क्या होगा? क्या उन्हें मार्जिनल रिलीफ का लाभ मिलेगा या फिर जितना टैक्स बनेगा पूरा भरना पड़ेगा.
आइए इनकम टैक्स कैलकुलेटर की मदद से समझते हैं... जैसा कि पंकज की अभी सालाना आमदनी 12.75 लाख रुपये है, और उन्हें 5 फीसदी इंक्रीमेंट मिलने पर उनकी सैलरी 63,750 रुपये बढ़ जाएगी, यानी कुल सालाना सैलरी बढ़कर 13,38,750 रुपये हो जाएगी. अब इस आमदनी पर इनकम टैक्स देखते हैं तो पंकज को झटका लग सकता है.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








