
IMD Weather Update: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गुजरात के दो जिलों में रेड अलर्ट, जानें IMD ने क्या दी जानकारी
AajTak
आज, 29 जून को देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से लेकर गुजरात तक बारिश का सिलसिला आज देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
देशभर के अधिकतर राज्यों में मॉनसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत के राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी रहेगी. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. कहीं बारिश के चलते गर्मी से राहत है, तो कहीं बारिश आफत बनकर बरस रही है. पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
गुजरात के इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट मंगलवार को गुजरात में सभी हिस्सों में मॉनसून पहुंच गया है. अब, मौसम विभाग ने गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के नवसारी और वलसाड में अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो दमन और दादरा नगर हवेली में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी. यहां भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (गुरुवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली के इलाकों में मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक नई दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां भी दर्ज की जा सकती हैं. गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी आज बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. नोएडा के कुछ इलाकों में आज सुबह से बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के पूर्वी हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







