
IMD Rainfall Alert: हिमाचल प्रदेश में फिर छाए 'टेंशन और तबाही' के बादल, 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी
AajTak
हिमाचल प्रेदश में भारी बारिश और तबाही का मजंर जारी है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. एनडीआरएफ की टीमों द्वारा जगह-जगह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश का प्रकोप और बढ़ सकता है.
Orange alert in himachal pradesh: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से बरस रही आसमानी आफत ने चारों तरफ तबाही मचा दी है. इतने दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार, खतरा अभी टला नहीं है. हिमाचल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. साथ ही, कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. 21 अगस्त यानी आज हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है साथ ही 22 से 24 अगस्त तक बरसात का प्रकोप बढ़ने की संभावना है.
भारी बारिश से नदियों में बढ़ेगा जलस्तर
मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने की चेतावनी दी है. इसी के साथ, बताया है कि यहां 26 अगस्त तक बारिश का मौसम रहेगा. अनुमान है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा. वहीं, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ सकता है जिस कारण फसलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचेगा.
शिमला के शिव मंदिर ढहने से 28 वर्षीय युवक की मौत
पिछले एक हफ्ते से हिमाचल प्रदेश से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. बारिश और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल ही में शिमला में शिव मंदिर ढहने की वजह से कई लोग मलबे में फंस गए थे. कई लोग घायल हुए. एनडीआरएफ की टीमों द्वारा रेसक्यू ऑपरेशन के बाद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
हिमाचल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










