
IMD Rainfall Alert: इस हफ्ते यूपी से हिमाचल तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें देश का मौसम
AajTak
IMD Weather Updates Today: मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अक्टूबर से देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी तो वहीं यूपी में बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में आज (सोमवार) से बारिश की आशंका है जो हफ्ते के अंत तक देखने को मिलेगी. इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी इस हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है.
India Weather Forecast: अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही मौसम के मिजाज में तब्दीली देखने को मिल रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में इस हफ्ते हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि ताजा मौसम की बात करें तो अभी आसमान साफ चल रहा है. दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में आज यानी 3 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा. वहीं, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है.
कितना रहेगा तापमान?
तापमान की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है. यूपी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है. बिहार में तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री. वहीं झारखंड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.
इस हफ्ते इन राज्यों में बारिश की संभावना

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











