
IMA ने PM मोदी को खत लिख कर रामदेव पर लगाया राजद्रोह का इल्ज़ाम, की कार्रवाई की मांग
Zee News
IMA ने लिखा है कि एक तरफ जहां वज़ीरे आज़म मोदी और IMA वैक्सीन के हवाले से लोगों में बेदारी फैला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गुरु रामदेव दावा कर रहे हैं कि कोरोना टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10 हजार डॉक्टर्स ने जान गंवा दी.
नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और योग गुरु रामदेव के दरमियान शुरू हुआ तनाज़ा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है, बल्कि अब ये विवाद वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने वज़ीरे आज़म मोदी को खत लिख कर योग गुरु रामदेव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि रामदेव को वैक्सीनेशन के हवाले से गलत खबर फैलाने रोका जाना चाहिए. IMA in a letter to PM Modi, "Misinformation campaign on vaccination by Patanjali owner Ramdev should be stopped. In a video he claimed that 10,000 doctors & lakhs of people have died despite taking both doses of vaccine. Action under sedition charges should be taken against him." इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने खत में ज़िक्र किया है कि एक वीडियो में रामदेव ने कहा है कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं. इसलिए इन पर राजद्रोह के इल्ज़ामों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








