
IIT दिल्ली के नये डायरेक्टर प्रोफेसर रंजन बनर्जी ने संभाला पदभार, जानें कहां दे चुके हैं सेवाएं
AajTak
IIT Director Ranjan Banerjee: प्रोफेसर रंजन बनर्जी अब IIT दिल्ली के नए निदेशक हैं. उन्होंने प्रोफेसर डॉ रामगोपाल राव का स्थान लिया है. पिछले निदेशक की तरह प्रोफेसर रंजन भी IIT बॉम्बे से हैं.
IIT Director Ranjan Banerjee: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) के नए निदेशक प्रोफेसर रंजन बनर्जी ने आज 16 फरवरी, 2022 को पदभार ग्रहण किया है. प्रोफेसर रंजन बनर्जी अब IIT दिल्ली के नए निदेशक हैं, जिन्होंने प्रोफेसर डॉ रामगोपाल राव का स्थान लिया है. पिछले निदेशक की तरह प्रोफेसर रंजन भी IIT बॉम्बे से हैं. डायरेक्टर के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, प्रोफेसर बनर्जी ने IIT बॉम्बे में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में फोर्ब्स मार्शल चेयर प्रोफेसर के रूप में कार्य किया. Prof. Rangan Banerjee, Forbes Marshall Chair Professor, Department of Energy Science and Engineering, IIT Bombay, has taken charge as the new Director of #IITDelhi, succeeding Prof. V. Ramgopal Rao. pic.twitter.com/zajMFTO33q

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











