
IIMC मीट में 23 विजेताओं को कनेक्शन अवार्ड, विवेक अग्निहोत्री-सुमिता यादव को मिला 'एलुमनी ऑफ द ईयर'
AajTak
पत्रकारिता और जनसंचार के लिए अग्रणी संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने एलुमनी एसोसिएशन के 12वें ग्लोबल मीट इमका कनेक्शन्स अवार्ड बांटे हैं. 23 विजेताओं में से किसी को एलुमनी ऑफ द ईयर तो किसी को लाइफ टाइम अचीवमेंट इन पब्लिक सर्विस आदि अवॉर्ड मिले हैं.
IIMC Awards: देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) ने एलुमनी एसोसिएशन के 12वें ग्लोबल मीट में 23 विजेताओं को इमका कनेक्शन्स अवार्ड दिया है. भारतीय जनसंचार संस्थान मुख्यालय में आयोजित समारोह में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव को एलुमनी ऑफ द ईयर जबकि मशहूर न्यूज रीडर रिनी सिमॉन खन्ना, पत्रकार बर्नार्ड विवियन फर्नांडीस और राजीव देशपांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है.
इन लोगों को मिला पब्लिक सर्विस का अवार्ड
संस्थान के एलुमनी और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह, मणिपुर के विधायक नूर उल हसन, अरुणाचल भवन की स्पेशल रेसिडेंट कमिश्नर मिताली नामचूम सिंह, असम पुलिस के एसपी नुमल महट्टा और यूपी होमगार्ड के डीआईजी संजीव शुक्ला को पब्लिक सर्विस का अवार्ड मिला है. इमका अध्यक्ष सिमरत गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली सरकार के स्पेशल कमिश्नर सुशील सिंह, ज्योति कुमार, नितिन प्रधान, गायत्री श्रीवास्तव, अनवर अशरफ, मोना पार्थसारथी, दीक्षा सक्सेना समेत अन्य ने संबोधित किया गया है.
पत्रकारों को किया गया सम्मानित
सिंगापुर के सौरभ चतुर्वेदी और बिहार के साकिब इकबाल खान को कनेक्टिंग एलुमनी, उत्तर प्रदेश यूनिट को कनेक्टिंग चैप्टर, जम्मू जमघट आयोजन टीम को कनेक्टिंग ग्रुप का अवार्ड दिया गया है. कर्नाटक के सीनियर आईएएस अधिकारी राजेंद्र कटारिया, बिहार के पत्रकार भोला नाथ, ओडिशा के संजय साहू और ज्योति प्रकाश महापात्रा और दिल्ली के अनिमेष बिश्वास और रीतेश वर्मा को पिलर ऑफ इमका अवार्ड अपने नाम किया है. इमका अवार्ड्स 2024 के संयोजक विनीत हांडा ने बताया कि जून में आवेदन लिए जाएंगे और पुरस्कार समारोह जुलाई-अगस्त में आयोजित होगा.
दिवंगत एलुमनी को दी गई श्रद्धांजलि

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











