
IIFA 2022 में रितेश देशमुख ने Salman Khan की होस्टिंग को किया नजरअंदाज! अपसेट हुए दबंग खान, फिर...
AajTak
आईफा 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपनी होस्टिंग को नजरअंदाज किए जाने पर रितेश देशमुख से अपसेट दिखे. अब रितेश देशमुख ने ऐसा क्या किया, चलिए जानते हैं. आईफा 2022 तीन दिनों का इवेंट होगा. 2-4 जून के बीच चलने वाले इस इवेंट में नामी सेलेब्स शिरकत करेंगे.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आईफा 2022 की शान बढ़ाने के लिए अबु धाबी पहुंच गए हैं. 2-4 जून के बीच चलने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड के नामी सेलेब्स शिरकत करेंगे. गुरुवार को आईफा 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जिसे सलमान खान समेत रितेश देशमुख, मनीष पॉल, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे समेत बाकी स्टार्स ने अटेंड शो किया.
क्यों नाराज हुए सलमान खान?
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपनी होस्टिंग को नजरअंदाज किए जाने पर रितेश देशमुख से अपसेट दिखे. अब रितेश देशमुख ने ऐसा क्या किया, चलिए जानते हैं. ये सारा सीन तब क्रिएट हुआ जब रितेश देशमुख ने मनीष पॉल के होस्टिंग स्किल्स की तारीफ की. रितेश ने कहा- मनीष, मैं कहना चाहता हूं कि आप होस्टिंग को लेकर हुई बेस्ट चीज हैं. पीरियड. इसके तुरंत बाद सलमान खान थोड़ा अपसेट दिखे.
कौन है 'कमली'? जिसे मिला पाकिस्तान की बेस्ट फिल्म का टैग, उठी ऑस्कर देने की मांग
रितेश ने ऐसा क्या कहा?
सलमान रितेश देशमुख की तरफ इशारा कर कहते हैं जैसे वो कहना चाहते हों- मेरा क्या. मुझे भूल गए. फिर रितेश सलमान के पास आकर कहते हैं- सॉरी गलती हो गई. मैं बाद में कर लूंगा. तब सलमान कहते हैं- वो मैं खुद भी भूल गया. मैं भी कभी कभी होस्टिंग करता हूं. सलमान खान का ये चुलबुला और मस्ती भरा अंदाज देखकर फैंस उनके कायल हो रहे हैं. ये सब मस्ती मजाक में था. स्टेज पर इस दौरान मौजूद सभी सितारे सलमान की मस्ती देख हंसने लगते हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










