
IGNOU December TEE 2022: इग्नू दिसंबर टीईई डेट्स में बदलाव, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
AajTak
IGNOU December TEE 2022 Datesheet: जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर टीईई के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट कर रिवाइज्ड डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षाएं अब 02 दिसंबर से शुरू होंगी और 05 जनवरी तक जारी रहेंगी.
IGNOU December TEE 2022 Datesheet: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, (IGNOU) ने दिसंबर टीईई परीक्षा की डेट्स में बदलाव कर दिया है. इग्नू ने 25 अक्टूबर को रिवाइज्ड डेटशीट भी जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर टीईई के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट कर रिवाइज्ड डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षाएं अब रिवाइज्ड डेट शीट के आधार पर आयोजित की जाएंगी.
IGNOU ने दिसंबर टीईई एग्जाम फॉर्म भी रिलीज़ कर दिया है. उम्मीदवार अब तय अवधि के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं और ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. दिसंबर टीईई 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर, 2022 है. उम्मीदवार बिना लेट फीस के 31 अक्टूबर तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
IGNOU Dec TEE Datesheet 2022: ऐसे करें डाउनलोड स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन के लिए टेंटेटिव डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: इग्नू टीईई डेट शीट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी. स्टेप 4: कोर्स कोड के माध्यम से अपनी एग्जाम डेट चेक करें. स्टेप 5: डेट शीट सेव करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
आधिकारिक डेटशीट के अनुसार, टीईई 02 दिसंबर से शुरू होंगे और 05 जनवरी, 2023 को खत्म होंगे. IGNOU दिसंबर टीईई परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. डेट शीट में ग्रुप 1 से ग्रुप 6 तक के विभिन्न ग्रुप में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेट्स शामिल हैं. उम्मीदवार अगर रिवाइज्ड डेट शीट में कोई विसंगति पाते हैं, तो वे datesheet@ignou.ac.in पर ईमेल के माध्यम से इग्नू से संपर्क कर सकते हैं. अन्य सभी जानकारियां उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
रिवाइज्ड डेटशीट अभी देखने के लिए यहां क्लिक करें

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










