
IGNOU दिल्ली में लगाने वाला है जॉब फेयर, ये कैंडिडेट्स ले सकते हैं हिस्सा, इस तरह करें अप्लाई
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में जो भी अभ्यर्थी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय 12 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन करने वाला है. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग लेकर नई नौकरी पा सकते हैं.
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली में बड़े रोजगार मेला का आयोजन होने वाला है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साथ मिलकर रोजगार मेले का आयोजन करने वाला है. ये जॉब फेयर 12 जनवरी को लगेगा. हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं. जो उम्मीदवार नौकरी पाना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
जो भी कैंडिडेट्स इस रोजगार मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो गूगल फॉर्म की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके तहत एविएशन, बीपीओ, कस्टमर सर्विस, सेल्स, टेक, हॉस्पिटैलिटी समेत कई पदों पर नौकरी पाने का ये बेहतरीन मौका है. इनसे जुड़ी कंपनियां अलग-अलग पोस्ट पर नौकरी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
इन डिटेल्स पर करें फोकस
ये रोजगार मेला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) की ओर से 12 जनवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे होगी.
कौन-कौन ले सकता है हिस्सा?
इस जॉब फेयर में ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस सभी तरह के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. ऐसे में जब आप इसमें हिस्सा लेने के लिए पहुंचे तो अपने साथ अपनी अपडेट सीवी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट की मार्कशीट के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट कैरी करें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








