
ICC ODI World Cup 2023 Schedule: भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए फाइनल-सेमीफाइनल मैच कब और कहां होगा
AajTak
ICC World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा.
ICC Men's CWC 2023 | 100 Days to Go, ODI World Cup 2023 Full Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर के बीच होगा. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है. मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया.
वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
यहां देखें पूरा शेड्यूल
इतनी टीमों खेलेंगी वर्ल्ड कप, दो टीमें करेंगे क्वलिफाई
इस साल के विश्व कप में 10 टीम हिस्सा लेंगी. मेजबान होने के नाते भारत को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिला है जबकि अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने 2020-23 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई है. दो अन्य टीम विश्व कप क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी जो अभी जिंबाब्वे में खेला जा रहा है. पूर्व चैम्पियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा क्वालिफायर में आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, अमेरिका और मेजबान जिंबाब्वे की टीम हिस्सा ले रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











