
ICC Champions Trophy: 'हाइब्रिड मॉडल' पर ही होगी चैम्पियंस ट्रॉफी, ICC ने लगाई मुहर, यहां खेले जाएंगे भारत के मुकाबले
AajTak
आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर कराने की मंजूरी दे दी है. इसे लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच समझौता भी हुआ है. अब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी.
ICC Champions Trophy Hybrid Model 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को 'हाइब्रिड मॉडल' पर कराने की मंजूरी दे दी है. अब ये टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में कराया जाएगा. इसे लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच समझौता भी हुआ है. अब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी. जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा.
बीसीसीसीआई और पीसीबी में हुआ ये समझौता
बीसीसीआई और पीसीबी दोनों सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमत हुए हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान लीग मैच के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा. पाकिस्तान उस मुकाबले को कोलंबो में खेलेगा. हाइब्रिड मॉडल पर चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के चलते पीसीबी के लिए कोई मुआवजा नहीं मिलेगी. लेकिन उसे 2027 के बाद किसी आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी.
बता दें कि भारत सकार ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी. ऐसे में 'हाइब्रिड मॉडल' ही एकमात्र विकल्प था. बीसीसीआई ने पत्र लिखकर इस फैसले के बारे में आईसीसी को अवगत करा दिया था. हालांकि पीसीबी ने आईसीसी की बैठक में जोर देकर कहा था कि वो 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी करने के इच्छुक नहीं है, लेकिन उसके तेवर नरम पड़ गए.
1996 के बाद पाकिस्तान का पहला ICC इवेंट 1996 के वर्ल्ड कप आयोजन के बाद यह पाकिस्तान का पहला आईसीसी इवेंट है, तब भारत और पाकिस्तान भी इस आयोजन का को-होस्ट था. भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है, लेकिन पिछले साल भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप सहित आईसीसी टूर्नामेंटों में वे एक-दूसरे का सामना करते रहे हैं. पिछले साल पाकिस्तान द्वारा आयोजित एशिया कप को भी 'हाइब्रिड मॉडल' में बदल दिया गया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. भारत ने तब अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








