
ICC से पंगा, ‘बुलबुल’ पर दाग और खिलाड़ियों की चुप्पी... उस मीटिंग की कहानी जिसने बांग्लादेश को T20 WC से दूर किया
AajTak
बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है, BCB ने गुरुवार (22 जनवरी) को कहा कि वह भारत में वर्ल्ड कप खेलने का बायकॉट कर रहा है. वह अंत तक श्रीलंका में खेलने की जिद करता रहा. ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने जब उसकी मांग नहीं मानी तो उसने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया, इसके लिए बाकायदा एक मीटिंग हुई, आइए आपको बताते हैं उस मीटिंग की पूरी कहानी....
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुरुवार (22 जनवरी) को उस मीटिंग में क्या हुआ? जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के उस स्टैंड (21 जनवरी को ICC ने कहा मैच भारत में खेलने होंगे और वेन्यू चेंज नहीं होंगी) के खिलाफ बुलाई थी, जिसमें उसने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था.
आखिर इस मीटिंग में क्या हुआ, कौन क्या बोला? खिलाड़ियों का क्या स्टैंड था ? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पहले ऐसे अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल क्या बोले, बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने क्या कहा? आइए आपको बताते हैं....
PTI को सूत्रों ने बताया- सरकार और खिलाड़ियों की बैठक में ज्यादातर बातचीत आसिफ नजरुल ने की, जबकि बुलबुल सीमित भूमिका में नजर आए. वरिष्ठ खिलाड़ियों ने खुलकर बोलने से परहेज किया. उनका मानना था कि अगर तमीम इकबाल जैसे सीनियर खिलाड़ी का सम्मान नहीं बचा, तो बाकी खिलाड़ियों के लिए हालात और मुश्किल हो सकते हैं. तमीम इकबाल को इंडियन एजेंट कहा गया था.
जब नजरुल से मीटिंग के बाद पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को इस बहिष्कार के फैसले में शामिल किया गया है, तो उन्होंने कहा- हमने खिलाड़ियों से मुलाकात कर सरकार के नजरिए और फैसले की वजहें समझाईं. यह एक निजी बातचीत थी, इसलिए खिलाड़ियों ने क्या कहा, इसका खुलासा नहीं किया जाएगा. लेकिन वे हालात को समझते नजर आए.
बैठक के बाद अमीनुल इस्लम 'बुलबुल' मायूस दिखे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद जरूर जताई, लेकिन उनके शब्दों में कॉन्फिडेंस की कमी साफ नजर आई.
बांग्लादेश क्रिकेट के पहले टेस्ट शतकवीर अमीनुल इस्लाम बुलबुल हमेशा उनकी खास पहचान रहे हैं, लेकिन गुरुवार को उनके नाम एक ऐसा ‘पहला’ जुड़ता दिखा, जिसे शायद ही वह कभी भूल सकें.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






