
ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए इन खिलाड़ियों को चुना, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चूके
Zee News
महिला वर्ग में आयरलैंड की आलराउंडर एमियर रिचर्ड्सन को माह की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया.
दुबई: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ हाल में खत्म टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पछाड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का अगस्त माह के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी का तमगा जीता. वहीं, महिला वर्ग में आयरलैंड की आलराउंडर एमियर रिचर्ड्सन को माह की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया. रूट ने अगस्त में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 507 रन बनाए जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं. वह इस प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गए. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज उस समय बीच में ही खत्म हो गई जब भारतीय दल में कोविड-19 मामलों की वजह से पांचवें और आखिरी टेस्ट को रद्द करना पड़ा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








