
ICC ने पुतिन के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ये तो शुरुआत है
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में सिर्फ एक प्रारंभिक कदम था. अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट की तरफ से यह बड़ा झटका है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट यानी ICC के जजों ने यूक्रेन के मामले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मामले में कहा, “पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट 'अभी शुरुआत' है.”
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का फैसला रूस के आक्रमण पर न्याय बहाल करने की दिशा में सिर्फ एक प्रारंभिक कदम था.
घरेलू मोर्चे पर भी घर रहे हैं राष्ट्रपति पुतिन
पुतिन की सेना जब यूक्रेन पहुंची थीं, तो सभी ने अंदाजा लगाया था कि यूक्रेन जल्द ही रूस के सामने घुटने टेक देगा. मगर, अभी तक ऐसा होता दिखा नहीं है. उल्टा यूक्रेन मजबूती से मोर्चे पर डटा है. ऐसे में अब सवाल रूस और पुतिन को लेकर उठने लगे हैं.
कई एक्सपर्ट्स रूस के बिखरने और पुतिन के पतन की आशंका जता रहे हैं. रूस के एक पूर्व डिप्लोमैट बोरिस बोन्डारेव ने कहा है कि अगर पुतिन अपनी शर्तों पर यह युद्ध जीत पाने में सफल नहीं होते हैं, तो उन्हें पद छोड़ने को मजबूर किया जा सकता है.
कोई सुपर हीरो नहीं हैं पुतिन- पूर्व डिप्लोमैट

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











