
ICAI CA May Final Inter Result Out: दिल्ली के शिवम मिश्रा बने फाइनल टॉपर, इंटर रिजल्ट में कुशाग्र रॉय ने मारी बाजी
AajTak
CA 2024 Result Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (ICAI) ने चार्टर्ड एकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्सेस के लिए मई 2024 में आयोजित परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. सीए फाइनल में शिवम मिश्रा ने टॉप किया है और इंटर के परिणाम में कुशाग्र रॉय ने पहला स्थान प्राप्त किया है.
ICAI CA May Final and Toppers List 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में दिल्ली के रहने वाले शिवम मिश्रा ने पहली रैंक हासिल की है. सीए इंटर में दोनों ग्रुप में कुल 18.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं और सीए फाइनल में 19.88 फीसदी छात्रों ने एग्जाम क्लियर कर लिया है. जिस कैंडिडेट्स ने इस साल सीए की परीक्षा थी, वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ इंस्टीट्यूट ने टॉपर्स की लिस्ट भी शेयर की है.
फाइनल में शिवम मिश्रा और इंटर में कुशाग्र रॉय ने किया टॉप
सीए फाइनल की परीक्षा में राजधानी दिल्ली के शिवम मिश्रा ने टॉप किया है. शिवम मिश्रा के 83.33 % अंक आए हैं. दूसरे नंबर पर वर्षा अरोड़ा हैं, जिसके 80 प्रतिशत यानी कि 480 मार्क्स आए हैं. फाइनल की परीक्षा में तीसरे स्थान पर 477 मार्क्स के साथ किरण राजेंद्र सिंह ने 79.5% हासिल किए हैं और चौथे स्थान पर गिलमान सालिम अंसारी हैं.
वहीं, सीए इंटर में भिवाड़ी के रहने वाले कुशाग्र रॉय ने टॉप किया है. कुशाग्र को 89.67 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. कुशाग्र के कुल 538 मार्क्स आए हैं. वहीं, दो कैंडिडेट्स ने सेकेंड रैंक हासिल की है. इसमें युग सचिन करिया को 526 अंक मिले हैं औक यज्ञ ललित चंद्रक को भी 526 अंक मिले हैं.
रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult, icai.org, या icai.nic.in पर जाएं.स्टेप 2: अब सीए इंटरमीडिएट या सीए फाइनल परिणाम मई 2024 का टैब पर क्लिक करें.स्टेप 3: आपके सामने एक नया होमपेज खुलकर आएगा, जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.स्टेप 4: मांगी गई जरूरी डिटेल्स डालने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें.स्टेप 5: आपका सीए इंटरमीडिएट या सीए फाइनल मई 2024 का परिणाम स्क्रीन पर नजर आएगा.स्टेप 6: रिजल्ट को अच्छी तरह चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








