
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 जारी, 1 फरवरी को होगा मेंस एग्जाम
AajTak
आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब 1 फरवरी 2026 को होने वाली मेंस एग्जाम में शामिल होंगे. रिजल्ट अभ्यर्थी ibps.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू नहीं होगा और अंतिम चयन मेंस एग्जाम के आधार पर किया जाएगा..
बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपने प्रदर्शन का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही अब सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है, जो उन्हें सरकारी बैंक में स्थिर करियर की ओर ले जाएगा.
जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है.
कब हुई थी परीक्षा?
आईबीपीएस (Institute of Banking Personnel Selection) ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आरआरबी क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी.
अब आगे क्या होगा? जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हो गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी.
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल दो चरण होते हैं प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









