
IAS रणबीर शर्मा रहे हैं विवादित, घूस लेते रंगे हाथ हुए थे अरेस्ट, अब युवक को सरेआम मारा
AajTak
रणबीर शर्मा 2015 में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एसडीएम के रूप में काम करते हुए चर्चा में आए थे. तब वो पटवारी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए थे.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक को थप्पड़ मारने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के बाद रणबीर शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं. ये वही रणबीर शर्मा हैं जिन्हें कुछ साल पहले रिश्वतखोरी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. दरअसल, रणबीर शर्मा 2015 में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एसडीएम के रूप में काम करते हुए चर्चा में आए थे. तब वो पटवारी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए थे. एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद भी उन्हें पद से हटा दिया गया था. 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रणबीर शर्मा को उस समय की घटना के बाद रायपुर में अवर सचिव मंत्रालय के रूप में स्थानांतरित किया गया था. इस मामले में पटवारी सुधीर लाकड़ा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया था. इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










