
IAS पूजा के करीबियों के घर मिले करोड़ों, ये महिला IPS बोलीं- अगर आप चुप हैं तो...
AajTak
IAS पूजा के मामले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर दूसरे अधिकारियों को भी घेर रहे हैं. ऐसे में IPS डी पूजा ने लोगों को जवाब दिया है.
IAS पूजा सिंघल झारखंड सरकार के खनन और भूविज्ञान विभाग की सचिव हैं. मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी के बाद इन दिनों वह चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी वजह से लोग दूसरे IAS और IPS अधिकारियों को भी निशाने पर ले रहे हैं और उनकी चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में IPS डी रूपा ने ट्वीट कर लिखा- दुख की बात यह है कि बहुत कम लोग करप्शन की निंदा करते हैं.
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में पूजा सिंघल के करीबियों के पास से करीब 19 करोड़ रुपए कैश में मिले हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स पूजा के बहाने दूसरे अधिकारियों को घेर रहे हैं.
डॉ. गौरव गर्ग नाम के यूजर ने ट्वीट किया. लिखा- बहुत सारे IAS अफसर हैं, जिन्हें ट्विटर पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. वे लोग झारखंड की IAS पूजा सिंघल के मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं. ऐसा क्यों है? क्या यह चुप्पी किसी स्ट्रेटेजी के तहत है या वे लोग शर्मिंदगी की वजह से इस मामले पर कुछ बोल नहीं रहे हैं? या फिर ये ऐसा है जैसे तुम मेरी मदद करो और मैं तुम्हारी मदद करूंगा.
गौरव के ट्वीट को शेयर करते हुए डी रूपा ने जवाब में लिखा- अच्छा, हो सकता है यह किसी के बेशर्मी भरे काम के लिए एक "सम्मानजनक चुप्पी" हो.
IAS अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए चंकी नाम के एक यूजर ने लिखा- मैंने ट्विटर बहुत सारे आईएएस अधिकारियों को उपदेश देते देखा है. वे लोग बहुत सारे मुद्दों पर अपनी बात रखते रहते हैं. कभी वे मीम पोस्ट कर या कभी अपने विचार रख कर. लेकिन अब वे सभी लोग पूजा सिंघल के मामले पर चुप हैं.
जवाब में IPS डी रूप ने लिखा- वैचारिक मतभेदों पर लोग खूब लड़ते हैं. हालांकि, कोई भी आइडियोलॉजी पूरी तरह से सही या गलत नहीं हो सकती है. दुख की बात यह है कि बहुत कम ही लोग करप्शन की निंदा करते हैं. जिसकी हकीकत में खुले तौर पर आलोचना की जानी चाहिए. इसलिए नहीं क्योंकि यह अनैतिक है, बल्कि यह गैर-कानूनी भी है. अगर आप चुप हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको इससे कोई दिक्कत नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










