
IAS टीना डाबी और प्रदीप की ऐसी रही है लव स्टोरी, आज बंधेंगे शादी के बंधन में
AajTak
ऑफिशियल काम की वजह से IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे की हुई थी पहली मुलाकात. फिर दोस्ती हुई और वह धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. आज दोनों शादी करने जा रहे हैं.
IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे की आज शादी है. यह जोड़ा जयपुर के एक पांच सितारा होटल में सात फेरे लेने वाला है. इस मौके पर कई हाई प्रोफाइल लोगों के पहुंचने की भी उम्मीद है. बता दें कि टीना डाबी के शादी के ऐलान के बाद से ही ये अफसर जोड़ा लगातार सुर्खियों में है.
यह जोड़ी कई मायनों में अनोखी मानी जा रही है. पहली बात तो यह है कि इन दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है. टीना डाबी प्रदीप से 13 साल छोटी हैं. वहीं टीना डाबी की यह दूसरी शादी है जबकि प्रदीप पहली बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वे दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं. लेकिन इसकी शुरूआत एक ऑफिशियल मुलाकात से हुई थी.
एक इंटरव्यू में टीना ने कहा था- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में मैं और प्रदीप हेल्थ डिपार्टमेंट में साथ थे. उसी दौरान मुलाकात हुई. पहले हम दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त की तरह जाना-पहचाना. फिर एक-दूसरे के परिवारों को जाना. ये सब एक साल तक चला. इसके बाद हमने शादी का फैसला लिया. कुछ महीने दोस्तों की तरह रहने के बाद प्रदीप ने मुझे प्रपोज किया था.
बता दें कि टीना डाबी साल 2015 की यूपीएससी टॉपर हैं. साल 2018 में उन्होंने अतहर आमिर खान से शादी कर ली थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. अब प्रदीप गवांडे के साथ उनकी जोड़ी बनने जा रही है. शादी के ऐलान के बाद से ही इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटो पोस्ट दोनों अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं.
हालांकि शादी से पहले इस जोड़ी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर लिया. जिससे उनके फैंस को झटका भी लगा था. अब प्रदीप और टीना की शादी हो रही है. इसके बाद 22 अप्रैल को एक ग्रैंड रिसेप्शन होना है. यह कार्यक्रम जयपुर के होटल हॉलिडे इन में होगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











