
IAS कोचिंग सेंटर हादसा: परिजनों को देर से मिले मृतकों के शव, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे छात्र
AajTak
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से जिन तीन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिजन अपने बच्चों के शव देर से मिलने से नाराज हैं. इस हादसे में यूपी के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के नवीन दलविन की मौत हो गई.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से जिन तीन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिजन अपने बच्चों के शव देर से मिलने से नाराज हो गए. इस हादसे में यूपी के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के नवीन दलविन की मौत हो गई, जिनके शव दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में रखे गए थे.
आरएमएल अस्पताल के शवगृह में तीनों मृतक छात्रों के परिवार के सदस्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. मृतक श्रेया यादव के चाचा धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला. उन्होंने कहा, "मैंने उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था. यहां तक कि कोचिंग सेंटर का नंबर भी नहीं मिल रहा था. मैं उसके कमरे पर पहुंचा, जो बंद मिला.''
धर्मेंद्र यादव ने कहा, "इसके बाद मैं कोचिंग सेंटर गया, जहां मेरी मुलाकात डीसीपी से हुई. उन्होंने मुझे आरएमएल अस्पताल जाने को कहा. अस्पताल में मुझे उसका शव देखने की अनुमति नहीं दी गई.'' श्रेया यादव ने कृषि में बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी और मई में कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था. उनके परिजन 10 बजे से आरएमएल अस्पताल में थे, जो दोपहर बाद शव लेकर घर गए हैं.
छात्रों ने जवाबदेही की मांग की, जताई सुरक्षा संबंधी चिंताएं
इस हादसे के बाद से छात्रों में आक्रोश फैल गया है. उन्होंने दिल्ली सरकार से जवाबदेही की मांग की है. राउज आईएएस स्टडी सर्किल और अन्य संस्थानों के छात्रों ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. छात्रों ने बेसमेंट में हुई मौतों को लेकर कोचिंग सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की, प्रारंभिक जांच के अनुसार बेसमेंट में लाइब्रेरी चल रही थी.
एक छात्रा ने कहा, "इस घटना की सबसे बड़ी जिम्मेदारी राउज आईएएस स्टडी सर्किल की है, क्योंकि घटना वहीं हुई." उन्होंने कहा कि मुखर्जी नगर में इसी तरह की घटनाएं होने पर दिल्ली के अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई और तब भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने पिछले सप्ताह पटेल नगर में हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







