
'I Quit...' महिला ने इस वजह से 2 साल में ही छोड़ी सरकारी जॉब, वीडियो शेयर कर बताई कहानी
AajTak
वाणी ने सोचा कि अब समय सैलरी नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को महत्व देने का है. वाणी मेरठ में सरकारी बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर थीं.
सरकारी नौकरी करने के लिए कैंडिडेट सालों मेहनत करते हैं. इसके बाद कठिन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद लाखों कैंडिडेट्स को पीछे छोड़ इसे पास करना होता है. जिस लोगों की सरकारी नौकरी लग जाती है वे इसे छोड़ने का ख्याल भी मन में नहीं लाते.
क्या आपने कभी सोचा है कि किसी ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी? ऐसा बहुत कम होता है वो भी उन लोगों के साथ जिनकी कोई और अच्छी सरकारी नौकरी लग जाती है या जिसके पास मजबूत बैकअप प्लान होता है. हालांकि, मेरठ में काम करने वाली सरकारी कर्मचारी वाणी के साथ ऐसा नहीं था फिर भी उन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी और वजह हैरान करने वाली थी.
बैंक पीओ थीं वाणी
वाणी मेरठ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर थीं. उन्होंने साल 2022 में बैंक पीओ का एग्जाम पास कर यह नौकरी हासिल की थी. उन्होंने अपनो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी जर्नी शेयर की है. वाणी ने बताया कि सरकारी नौकरी उन्होंने Toxicity की वजह से छोड़ी है.
वीडियो शेयर कर बताई अपनी कहानी
वीडियो शेयर करते हुए वाणी ने लिखा, "नॉट ऑल हीरो वीयर कैप्स, सम क्विट जॉब्स. इसलिए मैंने उस चैप्टर को बंद कर दिया जो अब मेरे काम का नहीं था. हालांकि इस नौकरी ने मुझे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया और मेरे जीवन स्तर में सुधार किया फिर भी मेरा मन कभी शांत नहीं हुआ. यह मानसिक रूप से थका देने वाला और धन्यवादहीन काम है."

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











