
I Miss You... जब डिलीवरी बॉय महिला को वॉट्सऐप पर भेजने लगा भद्दे मैसेज!
AajTak
ट्विटर पर एक महिला यूजर ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के एक डिलीवरी बॉय पर परेशान करने का आरोप लगाया है.
एक महिला ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy के एक डिलीवरी बॉय पर परेशान करने का आरोप लगाया. इसको लेकर महिला ने एक ट्वीट किया है, जो अब वायरल हो रहा है. उसने ट्विटर पर वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि डिलीवरी बॉय उसके घर ग्रॉसरी (किराने का सामान) देने आया था. लेकिन इसके बाद उसने मुझे वॉट्सऐप मैसेज किया और लिखा- मैं आपको बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं. उसने एक के बाद एक कई मैसेज कर महिला को परेशान किया.
ट्विटर यूजर @prapthi_m ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे यकीन है कि बहुत सी महिलाओं ने इस समस्या का सामना किया होगा. महिला यूजर के मुताबिक, उसे मंगलवार रात को @SwiggyInstamart से ग्रॉसरी की डिलीवरी मिली थी. जिसके बाद Swiggy के डिलीवरी बॉय ने उसे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया.
महिला ने वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट किया शेयर
महिला यूजर ने जो वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे सामने से Hi लिखकर मैसेज भेजा गया है. इसके रिप्लाई में महिला ने पूछा कि कौन है? तो जवाब मिलता है- अगर आपको आपत्ति ना हो तो... मैं आपको बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं. इसके बाद वो लिखता है आपकी सुंदरता, व्यवहार, आंखें आदि बहुत अच्छी हैं. आखिर में वो लिखता है ये सभी मुझे याद आती हैं.
यूजर @prapthi_m के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है जब उसे किसी डिलीवरी एजेंट द्वारा परेशान किया गया है. ऐसे में उसने सर्विस प्रोवाइडर से डिलीवरी बॉय की शिकायत की. ट्विटर यूजर ने यह भी कहा कि उसने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया लेकिन स्विगी की कस्टमर केयर टीम से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली.
हालांकि, बाद में Swiggy की एस्केलेशन टीम और उनके सीईओ के ऑफिस ने महिला यूजर से संपर्क किया और आश्वासन दिया कि वे इसे रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे ताकि फिर से ऐसी किसी घटना को होने से रोका जा सके.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










