
'I Like You...', जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का Video वायरल
AajTak
जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें एक शख्स विदेशी महिला को गलत तरीके से छूता दिखा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया था ताकि कोई भी उसे पहचान न सके.
राजस्थान पर्यटन विभाग की 'पधारो म्हारे देश' की टैगलाइन को शर्मिंदा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक शख्स विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करता दिखा. महिला पर्यटक को उसके बैड टच से इतनी परेशानी हो रही थी कि उसने कई बार उस शख्स का हाथ अपने ऊपर से हटाया. लेकिन बावजूद इसके वह शख्स विदेशी महिला को बार-बार छू रहा था.
विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी के वीडियो वायरल हुआ तो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तक भी जा पहुंचा. उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करते हुए वीडियो को ट्वीट के जरिए शेयर किया. साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
इस 28 सैकेंड के वीडियो में दिखा कि एक विदेशी महिला जयपुर में अपने साथी के साथ पैदल होटल की ओर जा रही है. तभी एक शख्स उनके पीछे आया और महिला के गले में हाथ डालकर उसे गंदे तरीके से छूने लगा. महिला ने उसका हाथ कई बार अपने ऊपर से हटाया. लेकिन शख्स बार-बार उसे छू रहा था.
इंग्लिश बोलने की कर रहा था कोशिश वो इंग्लिश में महिला से बात करने की कोशिश भी कर रहा था. इस दौरान उसने टूटी फूटी इंग्लिश में महिला को 'I Like You So Much' भी कहा. इस पूरी हरकत को महिला के साथी पुरुष ने अपने व्लॉग में रिकॉर्ड कर लिया जो दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तक पहुंच गया. जिसके बाद स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बेहद शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से ही देश बदनाम होता है.
पुलिस ने पता लगाई वीडियो की लोकेशन पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह वीडियो सिंधी कैंप और विधायकपुरी के आसपास का है. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को ढूंढ निकाला. आरोपी की पहचान 40 वर्षीय कुलदीप सिंह सिसोदिया के रूप में हुई, जो बारां जिले के भकरावदा पुलिस थाना क्षेत्र के कवाई का रहने वाला है.
आरोपी ने बदल लिया था हुलिया आरोपी विदेशी महिला से छेड़छाड़ के बाद फरार हो गया था. उसने अपना हुलिया बदलते हुए दाढ़ी भी कटवा ली थी. लेकिन मंगलवार को बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी को पुलिस जयपुर लेकर आएगी, जहां उससे पूछताछ होगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









