
I know Donald Trump’s type... नस्लीय टिप्पणी पर कमला हैरिस का पलटवार
AajTak
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले मैं सीनेटर रह चुकी हूं. सीनेटर चुने जाने से पहले मैं अटॉर्नी जनरल और उससे भी पहले डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रह चुकी हूं. और उससे पहले कोर्टरूम प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हूं.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के रंग को लेकर उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी. लेकिन अब हैरिस ने ट्रंप के अंदाज में ही उन्हें जवाब दिया है.
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले मैं सीनेटर रह चुकी हूं. सीनेटर चुने जाने से पहले मैं अटॉर्नी जनरल और उससे भी पहले डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रह चुकी हूं. और उससे पहले कोर्टरूम प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हूं.
हैरिस ने कहा कि इन सभी भूमिकाओं में मेरा सामना हर तरह के अपराधियों से हुआ है. ऐसे अपराधी भी जिन्होंने महिलाओं का शोषण किया. ऐसे फ्रॉड जो लोगों को ठगते हैं. ऐसे लोग अपने फायदे के लिए नियमों को तोड़ते हैं. इसलिए जब मैं कहती हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप का टाइप जानती हूं. तो मैं उनका टाइप जानती हूं और मैं उनके जैसे लोगों से डील करती रही हूं.
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह जानबूझकर अश्वेत पहचान भुनाने में लगी हैं. ट्रंप ने शिकागो में नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा था कि वह (कमला हैरिस) हमेशा से खुद को भारत से जुड़ा हुआ बताती थीं. वह इंडियन हेरिटेज को प्रमोट करती थीं. लेकिन अब वह अचानक से अश्वेत हो गई हैं. वह अश्वेत कब से हो गईं? अब वह चाहती हैं कि उन्हें अश्वेत के तौर पर पहचाना जाए.
ट्रंप ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि वह भारतीय है या अश्वेत है? मैं भारतीयों और अश्वेतों दोनों का ही सम्मान करता हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि हैरिस के मन में इन्हें लेकर सम्मान की भावना है? क्योंकि वह हमेशा से भारतीय थीं और खुद को भारत से जुड़ा हुआ बताती थी लेकिन अब वह अचानक से अश्वेत हो गई हैं.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











