
Hyundai Creta का नया अवतार नए डायनमिक लुक में हुआ लॉन्च, मिलते हैं ये जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
AajTak
Hyundai Creta का यह नया डायनमिक ब्लैक एडिशन इस SUV के फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है. इसमें कंपनी ने एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सहित एक से बढ़कर एक जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है.
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai ने अपनी मशहूर एसयूवी Creta के नए डायनमिक ब्लैक एडिशन को लॉन्च किया है. बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस SUV पूरी तरह से डायनमिक ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है, जो कि इसे और भी आकर्षक बनाती है. कंपनी ने इस SUV को इंडोनेशियाई बाजार में उतारा है. दिलचस्प बात ये है कि ये डायनमिक ब्लैक एडिशन क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है, और अभी भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट मॉडल को पेश किया जाना बाकी है.
बता दें कि, हुंडई ने साल 2020 के मार्च महीने में Hyundai Creta के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था. अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार, फिलहाल कंपनी इंडियन मार्केट में अपने व्हीकल लाइन-अप को नए इमिशन नॉर्म्स के मुताबिक RDE इंजन से अपडेट करने में लगी है. बहरहाल, नई Creta Black Edition की बात करें तो कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरयर में कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनात हैं.
कैसा है Creta का यह नया अवतार:
हुंडई क्रेटा डायनामिक ब्लैक एडिशन काफी हद तक भारतीय बाजार में बेची जाने वाली नाइट एडिशन जैसी ही है. हालांकि इंडोनेशियाई वेरिएंट फेसलिफ्ट मॉडल पर बेस्ड है तो ये ज्यादा आकर्षक और फ्रैश लग रही है. डायनामिक ब्लैक एडिशन के फ्रंट में हुंडई की नई पैरामीट्रिक ग्रिल लगी है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) दी गई हैं. इस फ्रंट फेस काफी हद तक कंपनी की मशहूर एसयूवी टक्सन से मिलता-जुलता है.
SUV के भीतर केबिन को पूरी तरह से ब्लैक थीम से डेकोरेट किया गया है, ऑल ब्लैक डैशबोर्ड इसे प्रीमियम लुक देते हैं. हालाँकि, इंडोनेशियाई-स्पेक क्रेटा में केवल आठ इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलता है, जबकि भारत में हमें यहाँ 10.25 इंच की टचस्क्रीन यूनिट मिलता है. फीचर्स की बात करें तो क्रेटा डायनामिक ब्लैक एडिशन में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और बहुत कुछ मिलता है.
पावर और परफॉर्मेंस:

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











