
Hyundai अब लेकर आ रही है मिनी SUV, Tata Punch से होगा सीधा मुकाबला
AajTak
हुंडई मोटर्स एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रही है. इसके तहत कंपनी अपनी Ai3 CUV को 2023 की शुरुआत में पेश कर सकती है. नई हुंडई SUV में Grand i10 Nios और Venue में मौजूद कई फीचर्स दिए जा सकते हैं.
भारतीय कार बाजार में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है और ये टक्कर होगी टाटा-हुंडई के बीच. दरअसल, एसयूवी (SUV) सेगमेंट में बड़ा धमाका करने वाली है. कंपनी ने बाजार में अपनी नई Mini एसयूवी उतारने वाली है, जो अगले 2023 में सामने आ सकती है. बताया जा रहा है कि इस कार पर कंपनी बीते पांच सालों से काम कर रही है.
Ai3 CUV से पर्दा हटाने की तैयारी रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Motors अपनी एंट्री लेवल एसयूवी Ai3 CUV से अगले साल की शुरुआत में पर्दा उठा सकती है. इसे उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर Grand i10 और Aura बनी है.
साइज की बात करें तो यह टाटा की पंच से थोड़ा लंबी हो सकती है. हुंडई की इस एसयूवी की लंबाई इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार Casper के बराबर 3,995 मिलीमीटर हो सकती है, जबकि Tata Punch की लंबाई 3,827 मिलीमीटर है.
5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT Tata की पंच के जैसे ही, Hyundai की ये एंट्री लेवल एसयूवी भी Muscular Body Panelling के साथ दस्तक दे सकती है. हुंडई Ai3 CUV में 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर का इस्तेमाल करेगी, जो i10 निओस और ऑरा में भी मिलता है. यह 6,000 आरपीएम पर 83 पीएस की मैक्सिमम पावर और 4,000 आरपीएम पर 114 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और स्मार्ट ऑटो AMT शामिल होंगे.
Hyundai की कारों को जबरदस्त रिस्पॉन्स हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) के लिए साल 2022 खासा फायदेमंद साबित हो रहा है. इसका अंदाजा कंपनी की कारों की सेल के डाटा को देखकर लगाया जा सकता है. अक्टूबर में कारों की सेल के आंकड़े को देखें तो ये Tata Motors से भी आगे, लेकिन Maruti से पीछे रही है. अक्टूबर में हुंडई ने 48,001 यूनिट्स की सेल की, जबकि टाटा की 45,217 यूनिट्स बिकीं. मारुति की कारों की रिकॉर्ड बिक्री हुई और कंपनी ने बीते महीने 1,40,337 यूनिट्स बेचीं.
कंपनी ने तैयार किया ये बड़ा प्लान हुंडई अपनी कारों को मिल रहे ग्राहकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए SUV सेगमेंट में भी रफ्तार पकड़ने का प्लान तैयार कर चुकी है और Ai3 CUV से बड़ा धमाका करने वाली है. कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी की 50,000 यूनिट्स तैयार करके बेचने की योजना बनाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Motors इस एसयूवी के प्रोडक्शन पर तकरीबन 1,470 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










