
Hyderabad: बच्ची का Rape करने वाले को जल्द गिरफ्तार कर उसका एनकाउंटर कर देंगे: Minister Malla Reddy
Zee News
पुलिस के मुताबित 6 साल की बच्ची का रेप उसके ही 30 साला पड़ोसी ने किया, पुलिस को इस शख्स की तलाश है जिसके लिए पुलिस ने 10 लाख का इनाम भी रखा है
Telangana: हैदराबाद (Hyderabad) में 6 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में तेलंगाना सरकार के लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि हैदराबाद की बच्ची की हत्या करने वाले शख्स को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए, हम उसे जल्द गिरफ्तार करेंगे और उसका एनकाउंटर करे देंगे। साथ ही मंत्री ने पीड़ित परिवार को सहायता देने का भी भरोसा दिलाया है।
आरोपी शख्स की तलाश ना सिर्फ़ हैदराबाद में की जा रही है बल्कि मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश में भी पुलिस तलाश में जुटी है। हैदराबाद के साथ-साथ तेलंगाना के अलग-अलग शहरों में इस घटना के खिलाफ़ प्रदर्शन जारी हैं। लोग कैंडल मार्च कर रहे हैं और इस 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










