
Home Loan Pre-payment: होम लोन का प्री-पेमेंट... फुल घाटे का सौदा, करें ये काम, होगा डबल फायदा!
AajTak
Home Loan Details: अगर आप अच्छे से गणित को समझेंगे तो कभी भी होम लोन को समय से पहले चुकाने की बात नहीं करेंगे. होम लोन से टैक्स छूट की बड़ी राहत मिलती है. पहला ब्याज के ऊपर और दूसरा प्रिंसिपल अमाउंट पर.
आज की तारीख में घर लेना बेहद आसान है,क्योंकि आसानी से होम लोन (Home Loan) मिल जाता है. खासकर नौकरी-पेशा लोग लोन लेकर फ्लैट खरीदते हैं. लेकिन कुछ समय बाद वो लोन की राशि और टेन्योर को देखकर परेशान हो जाते हैं. सामान्य तौर पर लोग 20 साल के लिए होम लोन लेते हैं और यही वजह है कि वो इसे जल्द से जल्द चुकाना चाहते हैं.
दरअसल, हर कोई चाहता है कि उस पर कोई कर्ज ना हो. इसलिए कई बार लोग होम लोन को जल्द खत्म करने के लिए प्री-पेमेंट (Home Loan Pre-Payment) जैसे ऑप्शन को अपनाते हैं. लेकिन अगर अच्छे से गणित को देखें तो आप कभी भी होम लोन को समय से पहले चुकाने की बात नहीं करेंगे. इस खबर को पढ़कर आप खुद तय कर लेंगे कि होम लोन का प्री-पेमेंट के ऑप्शन को चुना जाए या फिर इसके बदले निवेश के रास्ते पर चलना सही होगा.
ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि लोग, खासकर वेतनभोगी तबका हमेशा लोन अकाउंट (Loan Account) बंद करने के लिए तैयार बैठा रहता है. जैसे ही उनके पास पुराने निवेश से रिटर्न या फिर कहीं से मोटी रकम आती है तो वो उसे होम लोन को जल्द खत्म करने के लिए लोन खाते में डाल देते हैं. लेकिन अगर आप प्री-पेमेंट की बजाय निवेश के रास्ते को चुनेंगे तो फायदे में रहेंगे.
यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: फ्री बिजली स्कीम... सिर्फ 5 मिनट में ऐसे करें अप्लाई, जानिए शुरू में कितना लगेगा पैसा
ऐसी स्थिति में प्री-पेमेंट करें: अगर होम लोन को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो फिर आखिरी विकल्प के तौर पर प्री-पेमेंट को चुनना चाहिए, क्योंकि प्री-पेमेंट एक तरह से घाटे का सौदा है. लेकिन अगर आपको लगता है कि सबसे पहले होम लोन को ही खत्म करना है तो फिर अतिरिक्त रकम जमाकर होम लोन की EMI को कम करा सकते हैं और फिर उसे वक्त से पहले खत्म भी कर सकते हैं.
होम लोन के फायदे: होम लोन के प्री-पेमेंट को लेकर कभी भी जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. तनाव के बारे में भी इस तरीके से सोचना चाहिए कि क्या यह केवल आपके अंदर का भय है, जिसका कोई अस्तित्व नहीं होता. इस डर को निकाल दें कि कल नौकरी रहेगी या नहीं, और फिर शांत दिमाग से इसके बदले बेहतर निवेश के रास्ते को चुनें. खासकर म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










