
Home Loan से घर खरीदा, इन 5 तरीकों से करें लोन का काम तमाम... करोड़ों की कमाई भी!
AajTak
Home Loan Tips: आपके ऊपर अगर होम लोन का बोझ है और उसे कम करना चाहते हैं, तो कुछ खास टिप्स अपनाते हुए इससे समय से पहले ही छुटकारा पाया जा सकता है. इसमें प्री-पेमेंट से लेकर लोन रिफाइनेंसिग जैसे स्टेप शामिल हैं.
आज के समय में अपना घर खरीदना सबसे महंगे सौदों में से एक बन चुका है और इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है. वहीं ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए बैंक से Home Loan का सहारा लेते हैं. लेकिन, कर्ज किसी भी तरह का क्यों न हो, उससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए बेहतर है.
खासतौर पर मिडिल क्लास के लिए ये EMI का बोझ एक बड़ी उलझन रहता है. अगर आपने भी होम लोन लेकर घर खरीदा है और दिन-रात ईएमआई को लेकर परेशान हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. दरअसल, कुछ टिप्स अपनाकर आप इससे समय से पहले ही छुटकारा पा सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं...
लंबे होम लोन से जल्द मिलेगा छुटकारा Home Loan को लेकर खासकर लोग इसलिए भी तनाव में आ जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर इसे चुकता करने में बहुत लंबा वक्त बीतता है और ब्याज की रकम Loan Amount से भी कहीं ज्यादा हो जाती है. ऐसे में वे अक्सर लोन को जल्द चुकाने या फिर EMI के बोझ को कम करने बारे में सोचते हैं. तो फिर ऐसे कई तरीके से, जिनसे आप इस बोझ को कम करते हुए राहत की सांस ले सकते हैं और होम लोन से जल्द छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप प्री-पेमेंट (Home Loan Pre Payment) या लोन रिफाइनेंस समेत कई विकल्प फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
पहला ऑप्शन- Loan Pre-Payment होम लोन के जंजाल से जल्द निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका लोन प्री-पेमेंट है. अगर आप 20 से 25 साल तक होम लोन की EMI नहीं भरना चाहते हैं, तो फिर इस ऑप्शन को चुन सकते हैं. इसका फंडा है कि आप बीच-बीच में होम लोन अकाउंट में कुछ पैसा जमा करें. हालांकि, ये सीधे तौर पर आपकी आमदनी पर निर्भर करता है कि EMI के अलावा आप कितना अमाउंट डिपॉजिट कर सकते हैं. इससे धीमे-धीमे आपका लोन अमाउंट कम होता जाएगा और समय से पहले आप इससे निजात पा लेंगे.
एक उदाहरण के तौर पर समझें, तो मान लीजिए कि आपने 50 लाख रुपये का होमलोन 25 साल के लिए लिया है और इसका इंटरेस्ट रेट 8.5 फीसदी है. तो फिर हर महीने की आपकी किस्त 40,261 रुपये बनेगी. अब अगर आपको ये Loan EMI चुकाते हुए दो साल बीत चुके हैं, तो 23 साल में आपको 276 ईएमआई चुकानी हैं. वहीं अगर आपके पास 10 लाख रुपये की व्यवस्था हो जाती है और आप इसे प्री-पेमेंट करने के लिए यूज करते हैं, तो फिर 276 की जगह, आपकी EMI सिर्फ 162 रह जाएंगी. यानी टैन्योर कम हो जाएगा और ब्याज भी कम भरना होगा. प्री-पेमेंट अमाउंट आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं. बता दें कि आप Pre Payment के जरिए न सिर्फ लोन की अवधि, बल्कि EMI भी कम करा सकते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










