
Holika Dahan 2026: आज या कल, कब होगा होलिका दहन? दूर करें कंफ्यूजन, पंडितों ने बताई तिथि
AajTak
Holika Dahan 2026: होलीका दहन 2026 को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 2 मार्च यानी आज शाम 6:22 से रात 8:53 बजे तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा क्योंकि उस समय प्रदोष काल रहेगा. 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल होने के कारण होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा.
Holika Dahan 2026: इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर काफी ज्यादा भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि 2 मार्च यानी आज होलिका दहन करना सही होगा और कुछ 3 मार्च को कह रहे हैं. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 मार्च यानी आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी, जो प्रदोष काल में प्रवेश करेगी. तो इस हिसाब से जानते हैं कि होलिका दहन किस तिथि को करना सही होगा.
क्या रहेगी होलिका दहन की सही डेट?
ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के मुताबिक, इस बार होलिका दहन 2 मार्च यानी आज करना सही होगा. होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है. इसी वजह से 2 मार्च यानी आज शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट के बीच होलिका दहन करना उत्तम रहेगा. 3 मार्च को होलिका दहन करना उचित इसलिए नहीं होगा क्योंकि इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. 4 मार्च को रंग वाली होली यानी धुलंडी खेली जाएगी.
आज भद्रा रहित किस मुहूर्त में होगा होलिका दहन?
ज्योतिषाचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 18 मिनट पर होगी, जो 3 मार्च को शाम 4 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. इस प्रकार 2 मार्च को निशाव्यापिनी पूर्णिमा प्राप्त हो रही है. हालांकि, 2 मार्च को शाम 5 बजकर 18 मिनट से भद्रा लग रही है, इसलिए भद्रा के मुख काल को त्यागकर, भद्रा पूंछ काल में रात 12 बजकर 50 मिनट से रात 2 बजकर 02 मिनट तक होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत माना जा रहा है.
क्या 3 मार्च को भी किया जा सकता है होलिका दहन?

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












