
Holidays Calendar: होली की सरकारी छुट्टी 3 या 4 मार्च को? जानिए किस दिन देश में बैंक रहेंगे बंद
AajTak
Bank Holidays in March 2026: होली के मौके पर किस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है. खासकर बैंक बंद को लेकर आरबीआई ने तारीख का ऐलान कर दिया है.
इस बार होली (Holi) 3 मार्च को है, या 4 को... इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. लेकिन होली की सरकारी छुट्टी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है, होली के मौके पर किस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी राज्य में छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं, कुछ त्योहार कुछ हिस्सों में ही बंदी के रूप में मनाए जाते हैं.
अगर आपको भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो अपने शहर/राज्य के हिसाब से सही तारीख देख सकते हैं कि किस दिन होली की छुट्टी रहेगी, और कब-कब बैंक खुले रहेंगे.
होली के आसपास बैंक छुट्टियां होली 2026 रंगों का प्रमुख त्योहार 4 मार्च (बुधवार) को पड़ रहा है, लेकिन RBI की सूची के अनुसार होली से जुड़े अलग-अलग दिन कई शहरों/राज्यों में छुट्टी के रूप में घोषित हैं.
इस बीच 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन के मौके पर कुछ शहरों जैसे कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. बाकी अधिकांश स्थानों पर बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.
वहीं मंगलवार 3 मार्च 2026 को होली/धुलंडी के अवसर पर कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं. वहां के लोगों को बैंक सेवाओं के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








