
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज आज, जानें क्या रहेगा तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
AajTak
Holi Bhai Dooj 2026: आज 5 मार्च को होली भाई दूज मनाया जा रहा है. जानें तिलक का सही मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के आसान नियम.
Holi Bhai Dooj 2026: आज, 5 मार्च को होली भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है. भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है. एक बार यह दिवाली के बाद कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आता है, जबकि दूसरी बार होली के बाद चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को भ्राता द्वितीया भी कहा जाता है.
इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर उनका आदर-सत्कार करती हैं. वे भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी खुशहाली व लंबी उम्र की कामना करती हैं. भाई भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं, जिससे यह रिश्ता और मजबूत बनता है. तो आइए जानते हैं कि होली भाई दूज पर आज क्या रहेगा तिलक और पूजन का शुभ मुहूर्त.
तिलक लगाने का ये रहेगा शुभ मुहूर्त
होली भाई दूज की द्वितीया तिथि 4 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 5 मार्च यानी आज शाम 5 बजकर 03 मिनट पर होगा.
ऐसे में आज तिलक लगाने का मुहूर्त सुबह से लेकर शाम 5 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं.
इस विधि से करें भाई का तिलक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








