
Holi 2026: राहु, केतु, बुध, गुरु वक्री... होली से बढ़ने वाली है इन 3 राशियों की मुश्किल
AajTak
4 मार्च को होली के दिन राहु-केतु के साथ-साथ गुरु और बुध भी वक्री रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह योग तीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जिससे उन्हें मानसिक, आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने वाला है. इस साल होली का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा. इस बार होली पर ग्रहों री एक बड़ी ही दुर्लभ स्थिति का निर्माण होने जा रहा है. होली पर चार प्रमुख ग्रह वक्री रहने वाला है. इस दिन राहु-केतु के अलावा देवगुरु बृहस्पति और बुध ग्रह की उल्टी चाल रहने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि ग्रहों की ऐसी स्थिति तीन राशियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. इन राशियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए राहु-केतु और बुध-गुरु की वक्री चाल मानसिक तनाव पैदा कर सकती है. परिवार या करीबी संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना अधिक रहेगी. भावुक होकर लिए गए फैसले आपको किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकते हैं. आपके खर्चे बढ़त पर रहेंगे और धन की बचत कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा. धैर्य और संतुलन बनाए रखें. सेहत के मामले में भी लापरवाही से बचना चाहिए.
वृश्चिक राशि चार ग्रहों का एकसाथ वक्री होना वृश्चिक राशि वालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में देरी, निवेश अटकने या कर्ज की चिंता आपकी नींद उड़ा सकती है. इस दौरान खर्चों और निवेश पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाता है. नौकरी और कारोबार में बहुत मुश्किल से मेहनत का फल मिलेगा. रोग-बीमारियों से भी सावधान रहना होगा. इसलिए निरंतर प्रयास बनाए रखना बेहतर होगा.
मीन राशि मीन राशि के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वक्री ग्रहों का प्रभाव आपकी योजनाओं में रुकावट डाल सकता है. धन हानि की संभावना है. पढ़ाई, यात्रा या करियर से जुड़े मामलों में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है. बड़े निर्णय लेने से पहले भरोसेमंद लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा. आत्मचिंतन और सुधार पर ध्यान देना होगा. धैर्य और समझदारी से काम लेकर परिस्थितियों को बदला जा सकता है. सही योजना और सकारात्मक सोच से संभावित परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








